कामधेनु गाय के जन्म पर एक हजार गायों को खिलाया हलवा
दादरीतोएगांव स्थित श्री रतिराम गौशाला में गुरुवार को कामधेनु गाय का जन्म दिवस मनाया गया। खास बात यह रहा कि कामधेनु गाय के जन्म दिवस पर गौशाला में मौजूद एक हजार से ज्यादा गायों को देशी गाय के घी की हलवा खिलाया गया। गायों को हलवा झज्जर की डीसी अनिता यादव ने भी खिलाया। गौशाला के संचालक सुनील निमाणा ने बताया कि इससे पहले गायों की पूजा होती थी,चारा खिलाया जाता था,लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब सभी गायों के लिए हलवा बनाया गया और उन्हें खिलाया गया।
कामधेनुगाय का जन्मोत्सव यज्ञ
जिलेके गांव दादरी तोए क्षेत्र स्थित श्री गोकुल धाम परिसर में कामधेनु गाय का जन्मोत्सव यज्ञ करके मनाया गया। इस मौके पर डीसी अनिता यादव ने अन्य अफसरों के साथ मिलकर यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
डीसी यादव ने बताया कि प्रदेश में पशुपालन विभाग के माध्यम से सभी गौ वंश की टैगिंग करते हुए उनका पूरा रिकार्ड संबंधित गोशालाओं गोपालकों के साथ रखने की परियोजना है। जिसके क्रियांवित होने से गोवंश का पूरा डाटा अपडेट रहेगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से गोवंश की सुरक्षा की दिशा में भी सक्रियता बरती जाएगी। डीसी ने गोसेवा के रूप में चिकित्सालय के संचालन समिति के पदाधिकारी सुनील निमाणा की ओर से किए गए कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने श्री गोकुल धाम चिकित्सालय परिसर का अवलोकन करते हुए चिकित्सा सेवाओं की भी जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, डीडीपीओ विशाल कुमार, नायब तहसीलदार झज्जर कृष्ण कुमार, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. मनीष डबास, संत गोपालदास गो सेवक नित्यानंद मौजूद रहे।
झज्जर गायकी पूजा करते गौशाला संचालक सुनील साथ में झज्जर डीसी अिनता यादव।