डाक्टरों ने सौंपा सीएमओ को ज्ञापन
झज्जर |सिविलअस्पताल चिकित्सक एसोसिएशन झज्जर संगठन के अध्यक्ष डाॅ. कुलदीप सिंह की अगुवाई में गुुरूवार को सीएमओ डाॅ. एसआर सिवाच को ज्ञापन सौंपा। कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्ञापन के जरिए स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई है कि बहुउद्देशीय कर्मचारी नेता वीरेंद्र दलाल का तबादला झज्जर में किया जाए। साथ ही उसे कही बहाल करने से पहले उसके खिलाफ जांच कराई जाए।