पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से कंप्यूटर चोरी के तीन आरोपी पकड़े

स्कूल से कंप्यूटर चोरी के तीन आरोपी पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबिरधाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से हुए कंप्यूटर चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार 10 सितंबर की रात गांव बिरधाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से चार कंप्यूटर सेट पानी की मोटर चोरी हुए थे।

अगली सुबह स्वीपर एवं महिला चौकीदार मुन्नीदेवी जब स्कूल में आई तो उसने कंप्यूटर रूम का ताला टूटा पाया। जिसकी सूचना मुन्नीदेवी ने कंप्यूटर इंचार्ज को दी। जिसके बाद स्कूल प्राचार्य सुभाष ने दुजाना चौकी में चोरी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले पर एसपी बलबीर सिंह द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रबंधक थाना झज्जर तथा चौकी इंचार्ज दुजाना को मामले का पटाक्षेप करने और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देशानुसार दुजाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की शाम गश्त के दौरान संदीप पुत्र कैलाश निवासी बिरधाना को बिरधाना मोड़ से शक के बिनाह पर उसे रोका तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल एक जिन्दा कारतूस बरामद किया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अवैध हथियार अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया। पुलिस पूछताछ के दौरान संदीप ने बताया कि उसने उसके साथी अमित उर्फ चुरी उर्फ टिंकू पुत्र रमेश लोकेश पुत्र रणबीर निवासी बिरधाना ने दस सितंबर की रात बिरधाना के राजकीय विद्यालय से कंप्यूटर किए जाने की बात कबूली।