झज्जर। हरियाणाविधानसभा चुनाव-2014 के लिए जिले में निर्वाचन कार्यों की तैयारी के लिए बुधवार, 17 सितंबर को अधिकारियों की बैठक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में यह बैठक जहांआरा बाग स्टेडियम में बुधवार की सुबह 11 बजे होगी।