पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 को मिलेगा विजेताओं को सम्मान

18 को मिलेगा विजेताओं को सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके गांव गुड़ियानी में जन्मे यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की स्मृति को प्रेरक एवं चिरस्थायी बनाए रखने के लिए बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद द्वारा प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई।

हिंदी साहित्य एवं साहित्यिक पत्रकारिता के लिए वर्ष 2013 2014 की प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर चार रचनाकारों विपिन सुनेजा, राजेश चुघ, डॉ. केसी यादव एवं डॉ. अमित मनोज को चुना गया। ये पुरस्कार 18 सितंबर को गुप्तजी की पुण्यतिथि पर मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में दिए जाएंगे। परिषद अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंहल ने बताया कि वर्ष 2013 के लिए बाबू बालमुकुंद पुरस्कार साहित्य क्षेत्र में रेवाड़ी के जाने माने हिंदी गजलकार विपिन सुनेजा तथा साहित्यिक पत्रकारिता के लिए प्रख्यात हिसार के संस्कृति लेखक राजेश चुघ को दिया जाएगा। इसी प्रकार वर्ष 2014 के लिए साहित्य के क्षेत्र में हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. केसी यादव तथा साहित्यिक पत्रकारिता के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली जाट महेंद्रगढ़ के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं साहित्यिक पत्रिका ‘रेतपथ’ के संपादक डॉ. अमित ‘मनोज’ को अलंकृत किया। जाएगा। खुड्डन धाम झज्जर की साहित्यिक संस्था संत बिशंभर दयाल साहित्य अकादमी द्वारा मा. बख्तावर सिंह बख्त पत्रकारिता पुरस्कार झज्जर के पत्रकार डॉ. प्रवीण खुराना को दिया जाएगा।

पुस्तकों का होगा लोकार्पण

परिषदके अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंहल ने बताया कि समारोह में साहित्यकार रोहित यादव, रघुविंद्र यादव, सत्यवीर नाहड़िया, शीला काकस, शमशेर कोसलिया नरेश की नव प्रकाशित कृतियों के अलावा वरिष्ठ कवि भरपूर सिंह भरपूर, प्रताप शास्त्री एवं पवनमान आलोक की पुस्तकों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में आईजीयू कुलपति महेंद्र कुमार मुख्यातिथि होंगे। इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।