- Hindi News
- राजनीतिक दलों उम्मीदवारों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम : डीसी
राजनीतिक दलों उम्मीदवारों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम : डीसी
जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डा. चंद्रशेखर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सुविधा के लिए \\\"सिंगल विंडो सिस्टम\\\' जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुरू किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में स्थापित किए जाने वाले इस सिस्टम से राजनैतिक पार्टियों उम्मीदवारों को वाहन, लाउड स्पीकर, रूट इत्यादि की अनुमति एक ही स्थान पर आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
डाॅ . चंद्रशेखर ने कहा कि यह प्रणाली सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू रहेगी तथा उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3121 प्रभावी रहेगा। सभी पार्टियों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और चुनावी खर्च की जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र के दौरान दिए जाने वाले शपथ पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए सीसी टीवी कैमरे, वेब कैमरे, माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस ऑब्जर्वर, जनरल ऑब्जर्वर इत्यादि की तैनाती की जाएगी। चुनाव के दौरान किसी भी उम्मीदवार के साथ भेदभाव की कोई संभावना नहीं होगी और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर उपलब्ध करवाते हुए पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत को कायम रखा जाएगा।
चुनाव आयोग से समय-समय पर मिलने वाले निर्देशों को पार्टियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या उम्मीदवार द्वारा यदि कोई शिकायत चुनाव अधिकारी को दी जाती है तो उसे पावती पर समय तिथि सहित हस्ताक्षर अवश्य लेनी चाहिए ताकि भविष्य में काम सके। इसके बावजूद भी यदि कोई शिकायत सही पाई जाती है तो अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
िधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी इस बार अलग-अलग अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी नई गाइड लाइन में उम्मीदवारों को अब बैंक में स्पेशल चुनावी अकाउंट खुलवाना पड़ेगा। उम्मीदवारों को चुनाव संबंधी सभी तरह का लेन देन इसी अकाउंट से करना होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए 1 अक्टूबर तक की डेडलाइन घोषित की है यानि सभी उम्मीदवारों को अपने चुनाव अकाउंट की सारी डिटेल एक तारीख से पहले इलेक्शन कमीशन के पास पहुंच जाने चाहिए। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पैसा खर्च करने की भी खुली आजादी नहीं होगी और एक दिन में 20 हजार रुपए से ज