पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूरजगढ़ में दो महीने से एक फेस में लाइट नहीं

सूरजगढ़ में दो महीने से एक फेस में लाइट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजाई के मौसम में रही है किसानों को समस्या, ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया, तो जल्द होगा रोड जाम

भास्करन्यूज| झज्जर

सूरजगढ़में किसानों को पूरी बिजली नहीं मिल रही है। बिजली आती है तो वह दो फेस होती है। इससे बिजली के उपकरण जल रहे हैं। दो महीने से चल रही इस समस्या के कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस दिशा में जल्द गंभीरता से काम नहीं हुआ तो वे सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।

बता दें कि सूरजगढ़ में किसान कम पानी की स्थिति में भी जैसे-तैसे कर फसल उगाते हैं। स्प्रिंग विधि से इस क्षेत्र में सिंचाई की व्यवस्था की जाती है, लेकिन कम बारिश से किसान चिंता में हैं। इनकी चिंता इस लिए भी उचित है, क्योंकि अब उनको कृषि कार्यों के लिए पूरी बिजली नहीं मिल रही है। किसान सूरजमल, बलबीर, हरद्वारी, भरत सिंह, नेके , सम्मत,नंदराम, राजपाल, मांगेराम ने बताया कि उसके क्षेत्र के लिए दो लाइन है। एक ग्रामीण इलाके के लिए दूसरी कृषि कार्य के लिए।

गांव में बिजली की आपूर्ति वैसे तो कम रहती है, लेकिन यह कम ज्यादा नहीं होती है, जबकि कृषि कार्यों के लिए जो ट्यूबवेल की व्यवस्था है। वह उचित नहीं है। इसके ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण इसकी आपूर्ति कम ज्यादा होती है। इस स्थिति में तीन फेस वाली मोटर नहीं चली है और जांच करने पर बिजली फिर दो फेसों में मिलती है।

सूरजगढ़ गांव का वह ट्रांसफार्मर जिसमें तकनीकी खराबी आई है।