पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलेज छात्राओं ने हरिद्वार में जीते मेडल

काॅलेज छात्राओं ने हरिद्वार में जीते मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काॅलेज छात्राओं ने हरिद्वार में जीते मेडल

झज्जर|भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी की हरियाणा शखा द्वारा हरिद्वार में आयोजित छह दिवसीय शिविर में झज्जर के महाराजा अग्रसेन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्राओं रेडक्राॅस यूनिट की काउंसलर डाॅ. भारती शर्मा ने भाग लिया। इस शिविर में चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्र गढ़ की छात्राओं समेत प्रदेश के 12 काॅलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। इस शिविर में समूह गान, नृत्य, एकल गान, एकल नृत्य आयोजित किया गया। छात्रा सुजाता राव ने एकल गान में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डाॅ. भारती शर्मा, डाॅ. साधना गुप्ता ने प्रतियोगिता के बारे में उत्सावर्धन किया।