पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर आज कई जगह होंगे कार्यक्रम

विश्वकर्मा जयंती पर आज कई जगह होंगे कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीविश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को कई जगह हवन पूजन और सामूहिक प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। खासकर फैक्ट्री समेत इंजीनियरिंग से संबंधित प्रतिष्ठानों सरकारी उपक्रमों में विश्वकर्मा जयंती पर आकर्षण रहेगा। इसी उपलक्ष्य में रोहद स्थित टाइम्स आटोमेशन में हर बार की तरह विश्वकर्मा जयंती मनाई जाएगी। यहां के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे हवन होगा। इसके बाद 12:30 बजे प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। बुधवार को झज्जर के रोहतक रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया जाएगा।

मंदिर समिति महासचिव श्यामलाल जांगड़ा ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सुबह 9 बजे यज्ञ होगा। इसके बाद 10 बजे देशी घी का भंडारा शुरू होगा। इसमें जिले भर से विश्वकर्मा समाज के लोगों के अलावा हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।