पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राले की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर|गुड़गांव रोडके नजदीक बाईपास पर एक ट्राले ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर हालत पर एक युवक को पीजीआई रेफर किया गया। हादसा रेवाड़ी में ठेकेदारी का काम करने वाले दिल्ली निवासी शंभु शर्मा पुत्र परमेश्वर दिनेश पुत्र तुलाराम के साथ हुआ। दोनों मोटरसाइकिल पर थे। तभी झज्जर-गुड़गांव बाईपास पर सामने से रहे ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि शंभू शर्मा को मामूली चोटें आई हैं। ट्रैफिक पुलिस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया।