ऑर्गेनिक खेती बायो गैस को अपनाएं गोशालाएं
दादा मथुरा गोशाला मातनहेल के कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने की शिरकत, बोले,
जागरुकता
कृषि-पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ सम्मानित
भास्करन्यूज | झज्जर
कृषि, पशुपालन एवं डेरी विकास मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अब हमें नए रास्ते पर आगे बढ़ना होगा, गोशालाएं भी परंपरागत तौर-तरीके छोड़ कर बायो गैस, ऑर्गेनिक खेती जैसे क्षेत्रों में रचनात्मक कार्य करें। उन्होंने आज यह बात गांव मातनहेल की दादा मथुरापुरी गोशाला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
धनखड़ ने कहा कि हम एक साथ तो परंपरागत पद्धति छोड़ नहीं सकते, लेकिन धीरे-धीरे हम ऑर्गेनिक तौर-तरीके अपनाएं तो भारत दुनिया का नया लीडर बनेगा। गौशालाओं में बायोगैस जैविक खाद उत्पादन के लिए अपार संभावनाएं है। ऐसे में अपने गांव आसपास के क्षेत्र को रासायनिक खाद मुक्त बना सकते है।
कृषि मंत्री ने कहा कि तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर हम अधिक उत्पादन कर सकते हैं। महाराष्ट्र के सुभाष पालेकर का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि एक गाय 30 एकड़ में जैविक खेती करा सकती है। हरियाणा के कृषि वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण देने के लिए इन्हें विशेषतौर पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि आज देश में गोरक्षा सुरक्षा के लिए सबसे सख्त कानून हरियाणा में है।
गोवंशपर नियंत्रण के लिए गो अभ्यारण्य बनाए जाएंगे
खुलेमें घूमने वाले गोवंश पर नियंत्रण के लिए गो अभ्यारण्य बनाए जाएंगे। इन अभ्यारण्यों का संचालन जिला परिषद के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषिमंत्री के साथ-साथ हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला का भी गोशाला कार्यकारिणी की ओर से पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बालकिशन गुप्ता, जिला महामंत्री राजेंद्र शर्मा, भाजपा नेत्री सुनीता चौहान, जिला पार्षद माया देवी, अनिल मातनहेल, धर्मपाल नंबरदार सुनील राव मौजूद रहे।
गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायत सुनते कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़।
कृषि मंत्री धनखड़ मुबारिकपुर में आज
कृषि,ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रविवार 14 फरवरी को द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, मुबारिकपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कृषि मंत्री द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 14 फरवरी को भाग लेंगे।