दो मौत के मामलों में दो आरोपी कोर्ट में पेश
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दो सड़क हादसों के मामलो में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रबंधक झज्जर प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार को थाना इलाका में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
आरोपी वाहन चालकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि गुरुवार को पहला हादसा झज्जर-सांपला मार्ग पर जलघर के पास हुआ था। जिसमें ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा हादसा शुक्रवार को झज्जर गुडग़ांव मार्ग पर हुआ, जहां लेवलिंग मशीन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
हादसों की सूचना मिलने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों के हवाले कर दिए थे। हादसे घटना में मृतक जितेंद्र पुत्र देसराज निवासी डावला मजदूरी का काम करता था। वीरवार शाम के समय वह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एक भट्ठे से अन्य मजदूरों के साथ ईंटें लेने के लिए गया था, जब वह ईंटें लेकर वापिस रहा था तो वाटर वर्कर्स के पास अचानक नीचे गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में ट्रैक्टर चालक रईया गांव निवासी महेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे हादसा शुक्रवार को झज्जर-गुडग़ांव मार्ग पर हुआ। जहां सड़क को फोरलेनिंग करने का काम हो रहा है। उस दौरान सड़क की लेवलिंग करते समय वहां काम कर रहे सुधीर निवासी बिदायूं यूपी मशीन के नीचे गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। आरोपी उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी भोला कुमार को गिरफ्तार किया गया