सेना भर्ती कार्यालय में परिणाम जारी
झज्जर | रोहतकके सेना भर्ती कार्यालय द्वारा पानीपत में करवाई गई सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रोहतक के भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर परिणाम देखा जा सकता है। सेना भर्ती कार्यालय के निर्देशक मेजर आयप्पा ने बताया कि भर्ती कार्यालय द्वारा गत 31 जनवरी को हिसार मिलिट्री कैंट में सामान्य भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा का परिणाम को भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।