पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं ने किया नृत्य

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं ने किया नृत्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | खेडीखुम्मारके सारथी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मां सरस्वती की पूजा हुई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें छात्राओं ने छटा बिखेरी। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि दिल्ली से राजबीर सोलंकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रिंसीपल विनिता सरदाना ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कुमार कपिल, मुस्कान को चूना गया। सर्वश्रेष्ठ प्राइमरी अध्यापक सुनीता यादव सर्वश्रेष्ठ सीनियर सेकेंडरी टीचर का पुरस्कार संगीता सैनी को मिला। स्कूल निदेशक बाल किशन यादव ने मुख्य अतिथि राजबीर सोलंकी रमेश रोहिल्ला को स्मृति चिन्ह भेंट किए। वहीं नवनिर्वाचित सरपंचों को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व स्कूल में खेलकूद गतिविधियां भी हुई।

खबरें और भी हैं...