मिट्टी पर बिछा दी सीसी अफसर भी खामोश
साल्हावासब्लाक में पंचायतीराज विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कान्हवा गांव में सड़क निर्माण का मामला सुर्खियों में आने के बाद विभाग ने संज्ञान नहीं लिया है। कान्हवा गांव सीसी से तैयार की गई फिरनी में सीमेंट कंक्रीट डालने से पहले उचित मात्रा में मोटा पत्थर बिछाना होता है, ताकि सड़क मजबूती की कसौटी पर खरी उतर सके।
कुल मिलाकर इस मामले में औपचारिकता कर एक प्रकार से मिट्टी पर ही सीसी डालकर सड़क तैयार कर दी गई। गुरुवार को विभाग के एसडीओ राज सिंह से बात हुई तब उनका कहना था कि उन्होंने इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जांच करा लेते हैं।
बता दें कि बुधवार को भिंडावास के समीप कान्हवा गांव सीसी की फिरनी तैयार की गई है। दूर दराज के इस गांव में हो रहे विकास कार्य में भारी लापरवाही बरती गई। विभाग के मुताबिक 10 लाख रुपए की राशि से तैयार सड़क में 7 इंच सीमेंट कंक्रीट इसके नीचे 6 इंच का मोटर पत्थर डालना था। यह काम पंचायती राज विभाग के जेई अजय की देख रेख में हुआ। सड़क तैयार करने में गुणवत्ता के साथ सामग्री कम मात्रा में डाले जाने की शिकायत है। वहीं, वाइब्रेटर का भी मौके पर इस्तेमाल नहीं किया गया।