डीसी ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
उपायुक्तडाॅ. चंद्रशेखर ने गुरुवार को जिले में चल रही स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उपायुक्त ने डिलीवरी के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की प्रगति, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण, स्वास्थ्य से संबंधित हाई रिस्क एरिया, बच्चों की देखभाल, आशा वर्कर के काम-काज, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, एनआरएचएम की गतिविधियों आदि मामलों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान सिविल अस्पताल परिसर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सिविल सर्जन डाॅ. रमेश धनखड़ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।