- Hindi News
- 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर
35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिखाए जौहर
शहरके जहांआरा बाग स्टेडियम में खंडस्तरीय प्राथमिक स्कूलों की विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। इनमें 35 स्कूलों के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने विभिन्न खेलों में जौहर दिखाए। कुछ खेल इनडोर तो काफी सारे मैच स्टेडियम के मैदान में हुए। समूचा आयोजन खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में हुए। यहां बीईईओ ओमप्रकाश जाखड़ ने बताया कि इस बार खेलों के प्रति बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया। हालांकि जाखड़ ने माना कि स्टेडियम के हाॅल में बिजली की व्यवस्था होने पर कुछ इनडोर खेल खुले मैदान में कराने पड़े।
इनडोरस्टेडियम में अंधेरे के बीच खेले बच्चे
जहांआराबाग स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। यहां हॉल में लाइट की व्यवस्था होने के कारण बच्चों को कम रोशनी में ही अपनी फाइट करनी पड़ी। इसी प्रकार लड़कियों के शौचालय भी साफ नहीं थे। स्टेडियम में पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। लिहाजा स्कूल विभाग को निजी तौर पर वाटर कैंपर की व्यवस्था करना पड़ी।
लंबीकूद में विशाखा विजयी घोषित : लंबीकूद प्रतियोगिता में महराणा के अक्षम को पहला स्थान मिला, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिता में मूनलाइट की विशाखा विजयी घोषित की गई। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीपीएस छावनी और जीपीएस दादरी तोए के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कुश्ती प्रतियोगिता में 20 किलोग्राम भार वर्ग में जीपीएस सिलानी के जतिन ने, 22 किलोग्राम भार वर्ग में जीपीएस छावनी और 24 किलोग्राम भार वर्ग में महराणा के तरुण विजेता रहा।
लड़कों की कबड्डी में महराणा प्रथम
प्रतियोगिता में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में महराणा विजयी रहा और दूसरे स्थान पर जीपीएस सिलानी का कब्जा रहा। लड़कों की खो-खो प्रतियोगिता में दुर्गा स्कूल महराणा मून लाइट सिलाना को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। लड़कियों खो-खो प्रतियोगिता में दुर्गा स्कूल महराणा का पहला और जीपीएस सिलानी की टीम को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ में लड़कों में जीपीएस महराणा के हिमांशु विजेता रहा, जबकि लड़कियों में दुर्गा स्कूल की तमन्ना ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रवीन महराणा को प्रथम और जीपीएस उखलचना को दूसरा स्थान मिला, जबकि लड़कियों में उखलचना की निशा ने पहले और जीप