पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12वीं का पेपर रद्द होने पर परीक्षा सेंटरों से लौटे स्टूडेंट्स

12वीं का पेपर रद्द होने पर परीक्षा सेंटरों से लौटे स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीशिक्षा बोर्ड द्वारा १२वीं प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा पत्र रदद् होने के बाद बुधवार को कई सेंटरों ने स्टूडेंट्स वापस लौटे। हालांकि कई छात्र-छात्राओं को इसकी सूचना मिल चुकी थी,लिहाजा वे नहीं आए। फिर भी पेपर रद्द होने की सूचना पक्का करने के लिए वे सेंटर तक आए,तब यहां मौजूद परीक्षा अधीक्षकों ने उन्हें यह सूचना सही बताई। बुधवार को १२वीं मेथ का पेपर था। हालांकि यह दोपहर ढाई बजे शुरू होना था,लेकिन इसकी सूचना दोपहर एक बजे ही डीईओ आफिस में गई। इसके बाद सभी परीक्षा सेंटरों को इस बारे में सूचना दी गई। झज्जर जिले में इसके लिए 45 सेंटर बनाए गए थे। अब रद्द हुआ पेपर कब होगा इसकी सूचना नहीं दी गई है।