छूट के बाद भी अयोग्य बता रहा साॅफ्टवेयर
पीजीटीके पद पर भर्तियों को लेकर जारी विज्ञापनों के बाद अब इसके लिए आवेदन करने वाले लोग परेशान हैं। इनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने भर्तियों के लिए आवेदन की आयु सीमा 18 से 42 की हुई है।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा एसबीसी कटेगरी के अंतर्गत के आने वाले आवेदक को तीन साल की आयु सीमा में छूट दी है। इसके बाद भी इस तरह से समस्याएं सामने रही हैं। राकेश कुमार ने बताया कि जब भर्ती के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जाते हैं, तो वह अयोग्य करार कर दिया जाता है। इससे फार्म भरने वाले लोगों में रोष है।