- Hindi News
- इंद्रा काॅलोनी में बिजली के खंभे बने आफत
इंद्रा काॅलोनी में बिजली के खंभे बने आफत
छाराकी इंदिरा काॅलोनी के लोगों की शिकायत है कि उनके काॅलोनी में उचित दूरी पर बिजली के खंभे नहीं हैं। डोरियां लगाकर बिजली की आपूर्ति हो रही है। बार-बार बिजली की तारें जल जाती हैं, जिसका भुगतान उनको निजी रूप से करना पड़ता है।
योगदानी आजाद सेवा सहयोग समिति की अध्यक्ष सुनील कुमार, रोहताश, करणे बाल्मीकि, नफे सिंह ने बताया कि छारा की इंद्रा काॅलोनी में विकास नाम पर कुछ नहीं हुआ। नेता कहते थे कि अब मांगने की आवश्यकता नहीं होगी, सभी जनसुविधाएं मिलेंगी, लेकिन यह क्या उनकी गरीब बस्ती में स्थिति बहुत खराब है और सुनने वाला कोई नहीं है।
इंद्रा काॅलोनी में खंभे की उचित व्यवस्था नहीं है। लिहाजा यहां के बाल्मीकि परिवारों ने अपने से डोरियां डालकर बिजली की व्यवस्था की हुई है। बिजली की डोरियों के कारण मनुष्य, पशुओं को करंट लगने का खतरा रहता है। इनका कहना है कि ये डोरियां हर 15 दिन में टूटती रहती हैं, जिसके कारण उनको इसके लिए अपने से खर्च करना पड़ता है। शार्ट सर्किट के कारण हादसे होने की दिक्कत रहती है। इनकी प्रशासन से गुहार है कि उनकी काॅलोनी में उचित दूरी पर बिजली के खंभे लगाकर उनपर बिजली की तारें कसी होने चाहिए, ताकि शार्ट सर्किट के कारण किसी का का नुकसान हो।
झज्जर. छारागांव की इंदिरा काॅलोनी में बिजली के पोलों की समस्या बताते युवा।