पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए तैयार हो रहा रेवाड़ी रोहतक ट्रैक

एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए तैयार हो रहा रेवाड़ी-रोहतक ट्रैक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरसे चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने के बाद अब रेवाड़ी-रोहतक रूट को एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड के लिहाज से तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रतिदिन ट्रैक पर काम चल रहा है।

बता दें कि रेवाड़ी से रोहतक के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से दो पैसेंजर ट्रेन चल रही हैं। इसके चलते दो ट्रेन सुबह के समय रोहतक के लिए चलती है और शाम को रेवाड़ी लौटती है। इसी बीच अब पिछले दिनों से एक एक्सप्रेस ट्रेन इस रूट पर चलाई गई है। नए ट्रैक होने के कारण इस रूट पर रेलवे लाइन में लचक बनी थी, वहीं बरसात के दिनों के बाद इस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता कहीं अधिक बढ़ गई थी। इसी बीच एक्सप्रेस ट्रेन के चलने के बाद इस ट्रैक को अब 100 से 120 की स्पीड का तैयार किए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

रेलवे अधिकारियों की माने तो एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से इस रूट पर चंडीगढ़ जयपुर जाने वाले यात्रियों का खासा लाभ होगा, जबकि पहले इसके लिए यात्रियों को पहले रोहतक या फिर रेवाड़ी जाना होता है। अब यह एक्सप्रेस ट्रेन काफी सुविधाजनक होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अब जैसे-जैसे झज्जर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, यहां पर सुविधाओं स्टाफ में भी इजाफा होगा। इसके लिए यात्री संख्या पर विशेष नजर रखी जा रही है।

झज्जर. रेलवेट्रैक की सफाई करते मजदूर।