कर्मचारी के निधन शोक जताया
झज्जर। हरियाणागवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी हरियाणा के संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक जिला कोषाध्यक्ष कि अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय झज्जर में हुई। इस में जिला प्रधान सुरेंद्र बिरधाना की अचानक मृत्यु होने पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर वेदप्रकाश, नफे सिंह, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश, रामकुंवार, पारत सिंह, शेरा सिंह, इंद्र सिंह, होशियार सिंह, फूखा, रामभज मौजूद रहे।