चित्रकला प्रतियोगिता 2 अक्टूबर को
झज्जर। जिलाबाल कल्याण परिषद की ओर से 2 अक्टूबर को शहर के सवेरा स्कूल में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता होगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डाॅ. रजनी खरे करेंगी। उन्होंने बताया कि शहर के आर्य नगर स्थित सवेरा स्कूल प्रांगण में सुबह 9 बजे होने वाली प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे।