पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर जिले में बनेंगे आपसी सहमति से विवादों के समाधान केंद्र

हर जिले में बनेंगे आपसी सहमति से विवादों के समाधान केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बजे पहुंचे जस्टिस, स्थानीय जज रहे लेट

लोगोंके विवादों का समाधान आपसी सहमति से किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र हरियाणा के हर जिले में बनाए जाएंगे। फिलहाल 13 जिलों में निर्माण कार्य जारी है और पांच में नए भवनों में यह केंद्र आरंभ हो चुके हैं।

यह बात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सतीश कुमार मित्तल ने शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर, झज्जर में नवनिर्मित जिला वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र का उद‌्घाटन करते हुए कही। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में झज्जर सेशन डिवीजन के प्रशासनिक जज जस्टिस फतेह दीपसिंह भी मौजूद रहेे।

जस्टिस मित्तल ने वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का उद‌्घाटन करने के उपरांत कहा कि प्राधिकरण में जो भी आए निराश होकर जाएं। न्याय सबके लिए सस्ता एवं शीघ्र उपलब्ध होना चाहिए। इस केंद्र में नागरिक सुविधाओं के संबंधित आठ विभागों अन्य सेवाओं के लिए अर्जी दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें संविधान से मिले अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं है। लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कानूनी जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

साथ ही लीगल एड क्लीनिक भी गांव-गांव स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के जरिए पैरा लीगल वालंटियर तथा पैनल अधिवक्ता लोगों को कानूनी अधिकारों नागरिक सुविधाओं से संबंधित मामलों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने विधिक कार्यों से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस इमारत को बनाने का उद्देश्य तब पूरा होगा, जब हम सब मिलकर लोगों को न्याय दिलाएं। इससे पहले जस्टिस मित्तल तथा जस्टिस सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में ही सुविधा केंद्र का भी उद‌्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दीपक मेहता, जिला एवं सत्र न्यायधीश एएस नारंग ने जस्टिस मित्तल को स्मृति चिन्ह भेंट कर भी सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश एएस नारंग, एडीजे जेएस कुंडू, राजेश गुप्ता, राज मल्होत्रा, मुख्य न्याय दंडाधिकारी(सी.डिविजन) फखरुद्दीन, सीजेएम अमित शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रोहित वत्स, सिविल जज मुनीष नागर, पुनीत लिंबा, बार एसोसिएशन के प्रधान अजीत सो