पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर नहीं हेल्थ कर्मी देंगे बच्चों को एल्बेंडाजोल

टीचर नहीं हेल्थ कर्मी देंगे बच्चों को एल्बेंडाजोल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत झज्जर जिले में 6 से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को मंगलवार को पेट के कीड़े साफ करने की दवा दी जाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम के तहत झज्जर जिले में व्यापक तैयारियां की गई है। सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, सरकारी विद्यालयों मान्यता प्राप्त विद्यालयों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहुंचकर बच्चों को स्वयं दवा देंगे। अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को कांफ्रेंस हाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को बेहतर ढंग से चलाने की अपील की।

एडीसी चौहान ने बताया कि पेट में कीड़े हों तो बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पेट के कीड़ों से बच्चे का शारीरिक के साथ-साथ मानसिक विकास में भी रुकावट आती है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से चलाते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा महिला एवं बाल विकास के संयुक्त सहयोग सफल बनाने की पहल की गई है। झज्जर में प्रयास रहेगा कि 10 फरवरी को 6-19 वर्ष तक की आयु के बच्चों तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता पहुंचे। सरकार की ओर से बच्चों को कृमि मुक्त बनाने के लिए एल्बेंडाजोल नामक दवा नि:शुल्क दी जाएगी। चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन में सहयोग दें और लोगों को जागरूक करें।

10 से 13 फरवरी को दी जाएगी दवा

सिविलसर्जन डाॅ. रमेश धनखड़ ने कहा कि 10 13 फरवरी को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। जिले के किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालय मान्यता प्राप्त विद्यालय में 10 फरवरी को कोई बच्चा दवा से वंचित रह गया तो उसकी पहचान कर 13 फरवरी को दवा दी जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि गर्भवती महिला में फोलिक एसिड की कमी से पैदा होने वाले बच्चे को जन्मजात विकलांगता हो सकती है। मां को उसके गर्भवती होने के बारे में पता चलने से पहले ही उसके अजन्में बच्चे में यह विकलांगता स्थापित हो सकती है। लिहाजा स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयार कर ली गई।

झज्जर. राष्ट्रीयकृिम मुक्त योजना की जानाी देते एडीसी पुष्पेंद्र चौहान।