पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबलाना का व्यापारी है मास्टरमाइंड

कबलाना का व्यापारी है मास्टरमाइंड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20लाख से अधिक की चरस के आरोप में गिरफ्तार हुए कबलाना का गुलाब मास्टर माइंड है। वह पहले भी इस मामले में एक बार पकड़ा भी जा चुका है। वहीं बिहार के रहने वाले आजाद अंसारी रोहित डाकिए के रूप में काम करते थे। ये भी पिछले लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया गुलाब लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। वह गांव में एक किरयाणा की दुकान किए हुए है। इस धंधे की आड़ में वह एक-दो तोले कर चरस को बेचता रहा है। उसके संपर्क में कितना युवा है। इस बात का अंदाजा भी इस बात से लगाया जा सकता है कि वह एक इस चरस को एक महीने के भीतर ही ठिकाने लगा देता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि गुलाब के संपर्क रोहतक के चरस तस्करों सहित दूसरे लोगों से भी हैं, लेकिन फिलहाल वह इन अहम जानकारियों का खुलासा नहीं कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर चरस तस्करी में डाकिए का काम करने वाले बिहार मूल के रोहत और आजाद भी काफी समय से इस काम में लिप्त हैं। जानकार लोगों का कहना है कि दोनों चरस को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करते हैं। इसके लिए मोटी रकम वसूल करते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में आरोपी जवाब नहीं दे रहे हैं। लिहाजा इनके लिंक खोजने की आवश्यकता है। पुलिस का इस बात का भी पता चला है कि बिहार के आरोपियों की नेपाल से भी फोन से बातचीत होती रही है। जिसके कारण अब इस मामले की खोज शुरू हो गई है कि आखिर जिन लोगों से इनका आगे संपर्क रहा है वे इनके रिश्तेदार हैं या फिर ये भी तस्करी के मामले में आगे कहीं से जुड़े हैं।

9 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर

छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया आरोपियों को

पुलिसप्रवक्ता चमनलाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर हैं। जांच कर रही टीम इनसे गहन पूछताछ में जुटी है। आरोपियों को कुछ अन्य जानकारियों के सिलसिले में पुलिस बाहर लेकर जाएगी। लिहाजा कोर्ट से कई दिन के रिमांड की गुहार की गई। कोर्ट ने इनका छह दिन का रिमांड दिया है।