पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकूला से नहीं रही एचआईवी किट, लोग तीन माह से परेशान

पंचकूला से नहीं रही एचआईवी किट, लोग तीन माह से परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जरसामान्य अस्पताल में एचआईवी की जांच के लिए जरूरी किट पंचकूला से नहीं रही है। पिछले तीन माह से ये सिलसिला चला रहा है। लिहाजा सिविल अस्पताल में कभी इसका स्टाक रहता है कभी नहीं। विभाग के स्टाफ की माने तो इमरजेंसी केस तो किसी प्रकार से हैंडल कर लिए जाते हैं,लेकिन रूटीन में इस जांच को कराने वाले मरीज वापस लौट रहे हैं।

औरभी जिलों में बनीं हुई है समस्या

अबबीते शुक्रवार से एचआईवी किट नहीं है। एचआईवी टेस्ट करने वाले स्टाफ ने 5 फरवरी को एमएस को इसकी लिखित जानकारी भी दी है। सोमवार को भी कई मरीज इसका टेस्ट होने से वापस लौटे। मरीज देवेंद्र का कहना है कि उसे यह भी नहीं बताया जा रहा कि किट कब तक आएगी। स्टाफ के अनुसार ये प्राबलम अकेले झज्जर की नहीं बल्कि पंचकूला मुख्यालय से किसी भी जिला मुख्यालय पर किट नहीं भेजी जा रही है। सभी लोकल लेवल पर इसे परचेज कर रहे हैं। यही कारण है कि इसकी कमी बनी हुई है।

रोहतक से मांगी 40 किट

यहीनहीं स्वास्थ्य विभाग को इमरजेंसी में रोहतक पीजीआई से भी नवंबर माह किट मंगाना पड़ी थी। तब 40 किट आई थी। एक किट में 30 टेस्ट होते हैं। इसके बाद एमएस लोकल स्तर पर ही परचेज करते हैं, लेकिन अब उसका भी स्टाक नहीं बचा है।

^एचआईवी किट पंचकूला से नहीं रही ये सही बात है, लेकिन हम अपने स्तर पर इन्हें परचेज कर रहे हैं। कोई भी इमरजेंसी केस को नहीं लौटाया जा रहा है। सामान्य जांच भी की जा रही है। -डॉ.रमेश धनखड़, सीएमओ झज्जर।

झज्जर. सिविलअस्पताल में एचआईवी िकट होने पर कार्ड पर की गई इंट्री, लेिकन साथ में फोन नंबर िलख िलया और बताया की िकट आने पर फोन कर दंेगे।