खुशी महेश को बेस्ट एथलीट खिताब से नवाजा
इनदिनों मौसम साफ होते ही निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान में खेलकूद स्पर्धाएं की जा रही हैं। शिक्षा िवभाग ने भी अपने वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को मातनहेल में साल्हावास ब्लाक की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपना दम दिखाया।
कोसली के निकटवर्ती गांव मुबारिकपुर के द्रोणाचार्य विद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग के लड़के तथा लड़कियों के बीच हुआ। वरिष्ठ वर्ग में रोहित कक्षा 12वीं तथा अन्नू कक्षा 10वीं तथा कनिष्ठ वर्ग में खुशी तथा महेश को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। खोखो तथा बास्केट बाल के फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहे।
प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल जैसे बास्केटबॉल, खोखो, वालीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, मटका दौड़, स्लो साइकिल रेस, कंचा रेस, बैक रेस, वन लेग थ्री लेग रेस, स्वेटर रेस, स्पून रेस, फ्रॉग रेस, बेलून रेस, स्किपिंग रेस, बाधा दौड़, 100, 200, 400 मी. दौड़ आदि का आयोजन हुआ। वॉलीबॉल में अग्नि सदन, बास्केट बाल में समीर सदन, खोखो में पृथ्वी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100मी. दौड़ में संदीप ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय तथा रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कपिल प्रथम, विकास द्वितीय तथा देवेन्द्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में राहुल, संदीप, प्रवीण क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों कि लंबी कूद में निकिता, सविता, तथा नेहा ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा किया।
गोला फेंक में लड़की अन्नू, निशा, पूजा, क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। शतरंज में रीना प्रथम, पूजा द्वितीय, तथा नेहा तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल में आशीष देवेन्द्र प्रथम तथा नवीन गिरीश द्वितीय रहे, जबकि लड़कियों में एकता प्रियंका प्रथम तथा नेहा ऊषा द्वितीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में ऊषा, पूजा, तथा संगीता ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर समीर सदन प्रथम, पृथ्वी सदन द्वितीय, अग्नि अंबर सदन क्रमश: तीसरे चौथे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट सुनील यादव, जाखला सरपंच रणधीर सिंह मैनेजर रिजक राम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक डीपीई वाशीउल्लाह फरू, पीटीआई राजेश कुमार तथा संजय कुमार मौजूद रहे।
मातनहेल. स्पैटटेस्ट के िलए बाल उछालती िखलाड़ी।
झज्जर. मातनहेलमें स्पैट टेस्ट के िलए दौड़ लगाते िखलाड़ी।
मातनहेल में स्पैट के िलए टेस्ट देते िखलाड़ी।