पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को दी योग की जानकारी

छात्राओं को दी योग की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को योगाचार्य अशोक तंवर ने योग तथा व्यक्तित्व विकास के संबंध में अपने सशक्त तथा जागरूक विचारों से छात्राओं प्राध्यापिकाएं का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, समृद्ध सुखमय जीवन का आधार है। योग मानव के व्यक्तित्व को निखारता है तथा योग से सकारात्मक रहकर जीवन की समस्याएं हल की जा सकती है। अशोक तंवर ने शारीरिक, मानसिक बौद्धिक विकास की महत्ता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि योगाचार्य अशोक तंवर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता है।

अभी तक उन्होंने तिब्बत, अरुणांचल प्रदेश, दिल्ली, मेघालय, असम, हरियाणा तथा कई अन्य राज्यों में 8 लाख 11 हजार से अधिक व्यक्तियों को योग का संदेश पहुंचाया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. साधना गुप्ता ने भी छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने बारे कहा।

उन्होंने तंवर के व्याख्यान प्रदर्शन को गागर में सागर भरने के समतुल्य बताया। उन्होंने आह्वान किया कि छात्राएं योग नियमों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

झज्जर. अग्रसेनकाॅलेज में योग की जानकारी देते अशोक तंवर।