पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायर फटने से खंभा से टकराया ट्रक

टायर फटने से खंभा से टकराया ट्रक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीरात डीघल के पास एक ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ दिया। गनीमत ये रही कि उस समय ट्रक के आगे या पीछे कोई वाहन नहीं था, अन्यथा भिड़ंत बड़ी होती। हादसे में ट्रक स्टाफ को चोट नहीं पहुंची है। डीघल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के अनुसार जींद से रहा ट्रक फरीदाबाद से स्क्रैप लेकर जींद की ओर जा रहा था। डीघल टोल प्लाजा के पास एकाएक ट्रक का पिछला टायर फट गया। इससे ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया। अच्छा ये हुआ कि ट्रक पलटा नहीं और डिवाइडर पर चढ़ गया। हालांकि इससे एक स्ट्रीट लाइट का पोल टूट गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ट्रक मालिक से टूट गए पोल की कीमती भी वसूल किए जाने की तैयारी चल रही है।

िडवाइडर पर क्षतिग्रस्त ट्रक इससे एक स्ट्रीट लाइट पोल भी टूटा।