- Hindi News
- बस स्टैंड रोड फिर पानी पानी, राहगीर परेशान
बस स्टैंड रोड फिर पानी-पानी, राहगीर परेशान
नगरपालिका शहर की छोटी-छोटी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। यही कारण है कि शहर में कई ऐसी जगह है, जहां की समस्याओं को बगैर अधिक बजट समय दिए दुरुस्त किया जा सकता है, लेकिन स्थिति यह है कि कोआर्डिनेशन की कमी के चलते ये समस्याएं तब तक ठीक नहीं होती है, जबतक ये समस्याएं जनता के लिए पूरी तरह से परेशान का सबब बन जाएं।
बता दें कि बस स्टैंड रोड पर नाला निर्माण कार्य धीमी गति से चला, जिसके कारण लोगों को असुविधा रही। अब इस नाले के तैयार हो जाने के बाद नाले का पानी सड़क पर पहुंच रहा है। इस स्थिति चलते प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर परेशान हो रहे हैं।
सुरेश कुमार नंदलाल ने बताया कि छिकारा चौक से बस स्टैंड तक कई राष्ट्रीयकृत बैंक है। वहीं, प्रमुख बाजार भी इस मार्ग पर है। नाले का पानी पिछले दो दिन से सड़क पर पहुंच रहा है। जिसके कारण लोगों को बेच सड़क के उस स्थान से निकलना पड़ता है, जहां से वाहनों का आवागमन रहता है। बाइक सवार राहगीरों के बीच सड़क जाने के कारण वाहन की गति पर ब्रेक लग जाता है। वहीं, कुछ लोग बैंक दुकानों पर सामान खरीदने के लिए अपने वाहन उस जगह रोकने का प्रयास करते हैं, जहां पर पानी नहीं होता है। यह स्थिति दिनभर जाम का कारण बनती है। स्थिति से हर कोई परेशान नजर आता है, लेकिन व्यवस्था के आगे वे भी लाचार नजर आते हैं। शहर में के कारण होने वाली इस समस्या से लोगों ने स्थानीय प्रशासन को कोसना शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि यदि नगर पालिका को शिकायत करते हैं, जो वे नाले को पीडब्ल्यूडी विभाग का बता देते हैं। पानी की समस्या रहती है तो वे इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार बताते हैं। कुल मिलाकर समस्या के बाद कोआर्डिनेशन की कमी रहती है और अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं।
ट्रैफिक पुलिस भी रहती है परेशान
शहरमें लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण ट्रैफिक पुलिस को भी दिनभर दो चार होना पड़ता है। हालत यह है कि जाम के लिए दिनभर ट्रैफिक पुलिस के साथ कुछ होमगार्ड जवानों को भी इस काम में लगना पड़ता है। हालत यह है कि कम ट्रैफिक के बावजूद अतिक्रमण इस तरह से जलभराव के कारण जाम लगाता है।
झज्जर. िछकाराचौक के पास नाला ओवर फ्लो होने के कारण रोड पर भरा गंदा पानी।