पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएलआर कटने पर पीड़ित लोग मिले एसपी से

एमएलआर कटने पर पीड़ित लोग मिले एसपी से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| पुलिसहिरासत के दौरान प्रताड़ित किए जाने डॉक्टर्स द्वारा एमएलआर काटे जाने की शिकायत को लेकर सोमवार को छुछकवास गांव के पीड़ित लोग जिला पुलिस अधीक्षक सिटीएम से मिले। छुछकवास के लोगों को छुछकवास पुलिस ने 3 माह पूर्व हुए धान चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इनमें से 2 नाबालिग आरोपियों को जुवनाइल कोर्ट ने गिरफ्तारी के बाद साथ की साथ जमानत दे दी थी, जबकि बाकी लोगों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट द्वारा भेज दिया गया था। एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मसले पर गांव छुछकवास के नाबालिग अनिल उसके साथियों ने छुछकवास पुलिस सीआईए झज्जर पर मारपीट करने जान से मारने की धमकी देते हुए 29 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे इन सभी आरोपियों को पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। वहीं झज्जर सामान्य अस्पताल में डॉक्टर्स द्वारा एमएलआर ना काटे जाने की शिकायत सीटीएम से करते हुए उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।