पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कब्जे को लेकर सीएम को दी शिकायत

अवैध कब्जे को लेकर सीएम को दी शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| जिलाके गांव सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र द्वारा गांव में अवैध कब्जे गंदे पानी की निकासी को लेकर शिकायत भेजी है। शिकायत में सिकंदरपुर निवासी फक्कर पुत्र हरसा ने कहा है कि गांव के गंदे पानी के लिए बनाए गए नाले को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी से भर दिया गया है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। वहीं, गांव की फिरनी पर भी पशु बांध कर कब्जा किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि गांव के गंदे पानी की निकासी होने के कारण गंदा पानी 24 घंटे खड़ा रहता है। जिससे गांव में कभी भी कोई बीमारी फैल सकती है। शिकायत में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि गांव में अवैध कब्जों को जल्द हटाने के आदेश दिए जाएं गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले से मिट्टी हटवाई जाए।