पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिक उत्सव पर अनुशासन के मूल्यों पर जोर दिया

वार्षिक उत्सव पर अनुशासन के मूल्यों पर जोर दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| आर्यनगर के बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को अनुशासन नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। डायरेक्टर निक्की चाहर ने बच्चों तथा माता-पिता के आपसी सहयोग उनकी पीटीएम में भूमिका के बारे में बताया गया। इस मौके पर बचपन मुख्यालय दिल्ली से अभिषेक सचदेवा ने प्री-नर्सरी पाठयक्रम तथा उसकी आवश्यकता के बारे में विशेष चर्चा की। इससे पूर्व सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ तथा उसके बाद बहुत ही उत्साह वर्धक देशभक्ति से ओतप्रोत गीत बच्चों ने पेश किया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस कंपटीशन भी आयोजित किया गया। इस दौरान भूप सिंह चाहार, आजाद सिंह चाहार, एमएस कादयान, कंवलदीप गुलिया, प्रियंका, अनुप्रिया, पुष्पा भारद्वाज, रमेश चाहार, रणवीर सिंह चाहार मौजूद रहे।