पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने जान मिल्क प्लांट का कामकाज

मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने जान मिल्क प्लांट का कामकाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर| गंगाइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, कबलाना में एक दिवसीय शैक्षणिक ट्रिप का आयोजन किया गया। इसके तहत मैनेजमेंट विभाग के बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थी इंड्रस्ट्रीज विजिट पर गए। जहां उन्होंने वीटा प्लांट, रोहतक, हरियाणा का दौरा किया। वहां पर विद्यार्थियों ने दूध विभिन्न दूध उत्पाद संबंधी जानकारी प्राप्त की और उससे बनने वाले विभिन्न पदार्थों की प्रक्रिया को देखा। विद्यार्थियों ने विपणन एवं वितरण संबंधी जानकारी हासिल की एवं मैनेजमेंट संदर्भ में विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे तथा उन्होंने अपने अनुभव को बहुत अच्छा बताया। संस्था के निदेशक प्रोफेसर डाॅ. अमन अग्रवाल का मानना है कि इस तरह की विजिट से बच्चों को इंड्रस्ट्रीज का व्यवहारिक अनुभव मिलता है।