पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना 6 लाख की आमदनी, फिर भी गड्ढों पर सफर

रोजाना 6 लाख की आमदनी, फिर भी गड्ढों पर सफर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरआप रोहतक या गुड़गांव-रेवाड़ी क्षेत्र से रहे हैं तो डीघल पर आपको टोल प्लाजा मिलेगा। महज कुछ महीनों पूर्व ही शुरू हुए इस टोल प्लाजा पर टोल अदा करते ही जब वाहन चालक गाड़ी की स्पीड बढ़ा देते हैं तो फोर लेन के दोनों तरफ कुछ ही दूरी पर आधा दर्जन गड्ढे मिलते हैं। इन गड्ढों से उछलते ही वाहन चालक सकते में आता है और एक ही शब्द उसकी जुबां से निकलता है कि टोल देने पर भी ये हाल।

हालांकि इनमें से कुछ गड्ढों पर मेंटिनेंस होने के निशान दिखाई देते हैं, लेकिन प्रॉपर होने से इनमें से रोडिय़ां निकल रही हैं। डीघल टोल पर रोजाना 10 हजार वाहन गुजरते हैं। इनसे कंपनी को छह लाख रुपए का रेवन्यु मिलता है। इस आमदनी के बाद भी टोल लेन के अलावा टोल का क्षेत्र वाहन चालकों के लिए असुरक्षा की भावना देता है।

सुरक्षाके लिए लगाई रेलिंग जगह-जगह से टूटी

टोलटैक्स लगाने वाली कंपनी के-आईपीएल ने सड़क सुरक्षा के लिए डीघल टोल के दोनों साइड में लोहे की रेलिंग लगा रही है। हालांकि ये रेलिंग जगह-जगह से उखड़ी हुई है। स्थानीय लोग इनसे क्रॉसिंग करते हैं। आवारा जानवर भी इस स्थान से एकाएक हाइवे पर जाते हैं इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उखड़ी हुई रेलिंग के जरिए कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं।

फ्लाईओवर पर कूदती हैं गाड़ियांं

हाइवेपर रिस्क झेलने वाले वाहन चालकों की प्राबलम डीघल फ्लाईओवर पर चढ़ते ही एकाएक मिलने वाले झटके से भी है। वाहन चालक 80 से 100 की स्पीड पर जब चलते हैं तो उन्हें सड़क सीधी और सपाट नजर आती है, लेकिन फ्लाईओवर के शुरू होते ही गाड़ी कुछ इंच उछल जाती है। यह प्राबलम सड़क के कुछ हिस्से पर वाइब्रेशन की है।

^हाईवे पर कहां-कहां सड़क धंस गई है। रोड़ी उखड़ी हैं। इस पर लगातार वॉचिंग की जाती है। मेंटिनेंस भी होती है। जहां-जहां सेफ्टी के लिए लगाई जालियां उखड़ गई हैं या स्ट्रीट लाइट खराब है इसको लेकर अब भी हमारा रोड सेफ्टी को लेकर सर्वे चल रहा है जल्द ही मेंटिनेंस वर्क शुरू कर दिया जाएगा। -नरेंद्र,मेनटेनेंस को-आर्डीनेटर एनएच 71, डीघल टोल।

टोल पर टैक्स देने पर ये सुविधाएं मिलती हैं

टोलका टैक्स देने पर टोल प्रबंधन द्वारा कई सुविधाएं भी वाहन चालकों को दी जाती हैं। इनमें पानी, शौचालय, वाहन सर्विस लाइन, क्रेन प्रमुख रूप से शामिल हैं।

झज्जर. डीघलटोल प्लाजा के पास इस तरह से उखड़ी पड़ी हैं रेिलंग प्लाजा के पास बना गड्‌ढा िजससे बचते हुए िनकलते हैं वाहन चालक।

हम टोल पूरा दे रहे हैं तो सड़क भी ठीक मिले

^हमसरकार को पूरा टोल दे रहे हैं। इसमें कोई कंजूसी नहीं की जाती तब हमें सड़क भी पूरी तरह से साफ-सुथरी दी जाए। उसमें कोई प्राबलम नहीं होनी चाहिए। आमतौर पर आरोप लगाया जाता है कि ओवर लोड गाडिय़ां सड़क खराब करती हैं, लेकिन यहां तो पहले से ही सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। -विनोद,कार चालक।

सरकार टोल कंपनियों पर दे ध्यान

^सरकारने अगर टोल लगाया है तो वो इस बात पर भी ध्यान दें कि टोल कंपनियां वाहन चालकों को सुविधाएं भी दे रही हैं या नहीं। हमसे टोल तो ले लिया जाता है, लेकिन बदले में हम सुरक्षित यात्रा नहीं मिलती। अवैध रूप से सड़क क्रॉसिंग होती है। इसी प्रकार हाइवे पर ये गड्ढे कुछ ही स्थान पर हैं, लेकिन गाड़ी चलाते -समय अटपटा तो लगता ही है। -दिनेश,डीघल।

कई बार बोल चुके कोई नहीं सुनता

^हमकई बार टोल स्टाफ को बोल चुके हैं कि हाइवे पर बने गहरे गड्ढों को भरा जाए,लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। १५ दिन पूर्व भी एक कार गड्ढों में आई और संतुलन खोकर पलटी मारते हुए रेलिंग से टकरा गई। डेली आने-जाने वाहन चालकों को टोल के पास गड्ढे होने का अनुमान है, लेकिन जो वाहन चालक पहली बार स्पीड से गुजरते हैं वे गाडिय़ां संतुलन खोती नजर आती हैं। -ओमवीर,करौथा।