बिरोहड़ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
झज्जर। बिरोहड़के राजकीय महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय विज्ञान प्रदर्शनी में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुड़गांव ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रीति बंसल तथा कोमल ने रसायन रसायन शास्त्र में द्वितीय स्थान सचिन सोनिया ने भौतिकी शास्त्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूगोल शास्त्र में जयवीर और मोहित ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य ने बच्चों को बधाई दी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. दयावती द्वारा किया गया, जो रसायन शास्त्र की प्राध्यापक हैं।