विदाई पार्टी पर रंगारंग कार्यक्रम
झज्जर। दीडेविन क्लास डीएच लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को 11वीं के छात्रों की ओर से 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की ओर से मंच संचालन शुभम गुप्ता, अनु, मनीषा, अमनप्रीत ने किया। कार्यक्रम में एनके कौशिक, ने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम में रमेश रोहिला दूसरा स्टाफ मौजूद रहा।