- Hindi News
- कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे चारों विस क्षेत्र
कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे चारों विस क्षेत्र
कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे चारों विस क्षेत्र
जिलामुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में चुनावी संबंधित सूचना अथवा किसी भी प्रकार से चुनाव बारे जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों की जानकारी कंट्रोल रूम 01251-254007 से ली जा सकती है अथवा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन संबंधित शिकायत भी कंट्रोल रूम में कर सकते हैं।
यहरहेगा चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचनआयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि शनिवार 20 सितंबर, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, नामांकन पत्रों की जांच 29 सितंबर, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, मतदान की तिथि 15 अक्टूबर, मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।
चुनावी पोस्टरों को समेटकर बैठने के काम में उपयोग लाया।
कोसली रोड चौक नपा से जुड़ी महिला सफाई कर्मचारी चुनावी पोस्टर हटाते हुए।
दीवारों से हटाए गए पोस्टर।
चुनावी पोस्टर सड़कों से हटे सरकारी कार्यालयों से नहीं
भास्कर न्यूज | झज्जर
चुनावआचार संहिता लागू होने के साथ ही झज्जर नगर पालिका ने शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अटे पड़े चुनावी पोस्टरों को हटाना शुरू कर दिया। शनिवार को भी यह अभियान जारी रहा। हालांकि शहर में ही कई कार्यालय ऐसे रहे, जहां चुनाव आचार संहिता लागू होने का कोई असर नहीं दिखा। खासकर बिजली निगम के कार्यालय मौजूदा सरकार की जय-जयकार करता मिला।
बता दें कि डीसी के निर्देश के बाद सभी कार्यालयों के प्रमुखों ने अपने ऑफिस और ऑफिस गेट अथवा कैंपस से मौजूदा प्रदेश सरकार के कार्यकाल और विकास योजनाओं से संबंधित पोस्ट और चुनाव प्रचार की अन्य सामग्री हटाने के आदेश दिए थे। अधिकांश कार्यालयों ने इस पर अमल किया।
जहां सरकार से संबंधित तस्वीर लगी थी, वहां पर सीएम को छोड़कर राज्यपाल की तस्वीर लगी रहने दी गई। झज्जर नगर पालिका ने भी एक टीम बनाकर जगह-जगह से पोस्टर साफ कराए। रोडवेज ने अपनी सभी बसों से प्रदेश सरकार की प्रचार कर रही पोस्टरों को हटाया। हालांकि इस बीच बिजली निगम कार्यालय आचार संहिता के प्रति उदासीन नजर आया। यहां एक्सईएन ऑफिस और एसडीओ ऑफिस में मौजूदा सरकार के सीएम और सरकार की उपलब्धियों के बोर्ड सीएम के फोटो समेत चस्पा दिखे।
सीएमके फोटो के साथ पीएम और राज्यपाल पुराने
बिजलीनिगम के अफ