पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला बच्चे 8 माह से लापता, परिजनों का चौकी में हंगामा

महिला बच्चे 8 माह से लापता, परिजनों का चौकी में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^मामले की जांच जारी है। युवक कुछ खुलासा नहीं कर रहा है। इनको डीएसपी के समक्ष पेश किया जाएगा। अभी मामले की जांच कई तरीके से की जा रही है। महिला के स्वभाव के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रमेशकुमार, जांचअधिकारी, सिटी थाना पुलिस।

झज्जर. बच्चोंकी गुमशुदगी को लेकर चौकी में तर्क-वितर्क करती महिला।

भास्कर न्यूज | झज्जर

छावनीमोहल्ला निवासी परिवार की एक महिला उसकी बेटियों का जब आठ माह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी तब परिजनों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। लापता प|ी बेटियों के बारे में सुराग लगाने के मामले को लेकर शनिवार को सिटी चौकी में प्रभावित पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित पति को शक है कि उसकी प|ी पड़ोस के एक युवक के संपर्क में है, जो अब झज्जर शहर छोड़कर हिमाचल के पौंटा साहिब में किसी निजी फर्म में काम कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवक को पूछताछ के लिए तलब किया, लेकिन वो लापता प|ी और बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक जनवरी महीने में छावनी मोहल्ला की एक महिला दो बेटियों के साथ घर से लापता हो गई, जबकि वह बेटे को घर छोड़ गई। जब महिला के बारे में रिश्तेदारियों में कोई सुराग नहीं लगा, तो उसके बारे में 25 जनवरी को सिटी थाना पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। इस बीच पीड़ित के लोगों को पता चला कि उसके घर के पास मोबाइल का काम करने वाला युवक कई माह से नहीं है। बाद में पता चला कि युवक ने हिमाचल की पौंटा साहिब में किसी कंपनी में नौकरी कर ली है और लापता महिला भी उसके संपर्क में है। इसी शक पर अब युवक के खिलाफ शिकायत दी गई। जिस पर दोनों पक्ष के लोग पहुंचे और जमकर नोक-झोंक हुई।

पुलिसने मांगा आरोपी का मोबाइल नंबर

सिटीथाना पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल नंबर मांगा है, लेकिन उसने मोबाइल होने की बात कहकर इनकार कर दिया। पुलिस को यह बात गले नहीं उतर रही है कि आखिर मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक पर आधुनिक युग में मोबाइल फोन कैसे नहीं हो सकता है। अब इसी सिलसिले में पुलिस ने आरोपी युवक के कुछ दोस्तों को इसी बात की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर दोनों पक्षों के बीच में इस बात को लेकर सहयोग करने की बात हुई, ताकि महिला और बच्चों का सुरा