पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

नशे के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। छुछकवासगांव में चेतनालय सामाजिक संस्था की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मारौत गांव के बच्चों ने नशा और उससे होने वाले गलत प्रभाव को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर नशे से दूर रहने को प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था की कार्यकर्ता सरिता सैनी ने बताया कि कि नशे से पैसा और शरीर दोनों ही बर्बाद होते हैं। लोगों को अपने परिवार के बीच में ज्यादा समय देना चाहिए और परिवार की भावनाओं को समझना चाहिए। इस अभियान में मनोज जैन, प्रदीप स्वामी, कृष्ण दिनेश मौजूद रहे।