एनएसएस कश्मीर में भेजेगा राहत सामग्री
झज्जर। राष्ट्रीयसेवा योजना (एनएसएस) के स्वतंत्र इकाई जम्मू कश्मीर में आई आपदा में फंसे लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजेगा। ये निर्णय सिविल अस्पताल परिसर स्थित एनएसएस के कार्यालय में संदीप जांगड़ा की अध्यक्षता में ली गई। बैठक में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राहत सामग्री पहुंचाने की बात कही गई। ये जानकारी संस्था के सदस्य दिनेश शर्मा ने दी। इस मौके पर संदीप सूर्या, दिनेश मेहरा, अजीत जहाजगढ़, कुलदीप सिमार, नीतू डावला, सविता, जहाजगढ़, सुशील, सीमा डावला, एकता डावला संदीप शर्मा मौजूद रहे।