पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल से चलेगी जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी, बालाजी पहुंचना भी होगा आसान

कल से चलेगी जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी, बालाजी पहुंचना भी होगा आसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिन में 2.40 बजे चलेगी जयपुर से

जयपुर-चंडीगढ़इंटरसिटी दिन में 2:40 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बांदीकुई जंक्शन, रेवाड़ी, झज्जर हाेते हुए रात 10:48 बजे रोहतक पहुंचेगी। यहां से रात 10:50 आगे के लिए रवाना होगी, जो जींद,नरवाना, कैथल,पेहवा रोड, कुरुक्षेत्र, अंबाला होकर अलसुबह 4:45 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से दोपहर 12:50 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी और शाम 6:20 बजे रोहतक आएगी। यहां से जयपुर के लिए 6:22 पर रवाना होगी। उसी रात 00:50 यानी रात में एक बजे जयपुर पहुंच जाएगी।

अब जयपुर और चंड़ीगढ़ से सीधा जुड़ेगा झज्जर

भास्कर न्यूज|रोहतक

मुसाफिरोंका इंतजार खत्म हुआ। वाया रोहतक अब पहाड़ी वादियों से पिंक सिटी जयपुर सीधे जुड़ जाएगी। चंडीगढ़ से जयपुर वाया रोहतक पहुंचने का वर्षों पुराना सपना इंटरसिटी के संचालन के साथ 15 सितंबर को पूरा हो रहा है। एक ओर जहां व्यापारियों को मदद मिलेगी, वहीं सैर सपाटे अथवा धार्मिक या ऐतिहासिक यात्राओं पर निकलने वालों के लिए यह ट्रेन पहली पसंद बनेगी। खासतौर से मेंहदीपुर बालाजी पहुंचना भक्तों के लिए बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही हाईकोर्ट या किसी अन्य मामलों में चंडीगढ़ आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा।

नए रेल बजट में जब जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी को चलाने की घोषणा हुई तो रोहतक तथा आसपास के यात्रियों को बेहद खुशी हुई। उन्हें चंडीगढ़ और जयपुर जाने के लिए सीधी रेल सेवा की सौगात मिल गई। रेलवे की नई समय सारिणी में उसका टाइम टेबल भी गया। हर दिन यात्री इंटरसिटी के संचालन का तारीख इंक्वायरी पर पूछते रहे। अब तक रोहतक के लोग दिल्ली रूट या फिर वाया भिवानी जयपुर जाते थे। चंडीगढ़ के लिए भी भिवानी से आने वाली एकता एक्सप्रेस ही सहारा थी। जो शाम 7:30 बजे पानीपत जंक्शन में हिमायलन क्वीन में मर्ज हो जाती है।

सफर होगा आसान

अभीतक जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए दो दर्जन टिकटें बुक हो चुकी हैं। यह ट्रेन रोहतक वासियों के लिए वरदान साबित होगी। अब चंडीगढ़ के लिए एकता एक्सप्रेस ही सहारा रही है। इससे यात्रियों को विशेष सहूलियत मिलेगी।

राकेशखत्री, चीफरिजर्वेशन सुपरवाइजर।

मंगलवार से होगी रेगुलर

^जयपुर-चंडीगढ़इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को जयपुर से आएगी और मंगलवार को दोनों ओर से रेगुलर हो जाएगी। टिकटों की बुकिंग की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली