पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवाई लेने घर से निकला बुजुर्ग अब तक नहीं लौटा

दवाई लेने घर से निकला बुजुर्ग अब तक नहीं लौटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | झज्जर

दवाईलेने 15 दिन पहले घर से गुड़गांव निकले बुजुर्ग के अबतक वापस नहीं लौटने से परिजनों में मायूसी छा गई है। बुजुर्ग के परिजनों ने उसकी खोजबीन रिश्तेदार से लेकर दोस्तों तक कर ली है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। क्षेत्र के गांव खेता वास के निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि उसके पिता ब्रह्मप्रकाश दिमागी रूप से परेशान रहते थे। 28 अगस्त को वह गांव से गुडग़ांव दवा लेने के लिए निकले। इसे पहले भी वे अक्सर दवा लेने गुडग़ांव जाते रहते थे। शाम तक नहीं लौटने के बाद परिजनों को चिंता हुई। रात भर गांव में तलाश करने के बाद अगले दिन पड़ताल के दौरान पता चला कि 50 वर्षीय ब्रह्मप्रकाश गांव से दवा लेकर गुडग़ांव से फर्रुखनगर से बस संख्या एचआर 47-ए-088 से आए थे। बस के चालक श्रीपाल से हुलिया बताते हुए जानकारी लेने पर उसने बताया कि ब्रह्मप्रकाश को कालियावास मोड़ पर उतारा गया था। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। पुत्र सिद्धार्थ ने बताया कि 3 सितंबर को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक पिता के घर लौटने से परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है।