दरियाव सिंह के निधन पर शोक जताया
दरियाव सिंह के निधन पर शोक जताया
झज्जर | एलएवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निदेशक जगपाल गुलिया के पिता दरियाव सिंह गुलिया नंबरदार के निधन पर रविवार को काफी गणमान्य लोगों ने शोक जताया। वे पांच सितंबर को 94 वर्ष की आयु में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर पंच तत्व में विलीन हुए थे। रविवार को शोक जताने वालों में पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व एमएलए बलवंत मायना, बलवान सुहाग, सतपाल पहलवान, राजेंद्र अहरी, भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़, जयपाल गुलिया, महावीर गुलिया, संजय कबलाना, हरेंद्र सिलाना, मास्टर रामचंद्र हसनपुर, देवेंद्र छिकारा, अमित गुभाना, बिजेंद्र कादयान, चांद पहलवान, कप्तान बिरधाना, एमएलए नरेश शर्मा, पंकज जाखड़, बिजेंद्र माजरा, नरेश हसनपुर, धर्मेंद्र बामनिया, दरियाव सिंह गुलिया, ने शोक संतप्त परिवार को सांतवना दी।