पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं की मेहनत निखरकर आई सिलाई कढ़ाई प्रदर्शनी में

महिलाओं की मेहनत निखरकर आई सिलाई-कढ़ाई प्रदर्शनी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण महिलाओं में भी है दम: रजनी

डाॅ.रजनी ने कहा कि यह एक नई शुरुआत हुई है जिसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में प्रतिभा और क्षमता के बल पर पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर महिलाएं आगे बढ़ी हैं। उन्होंने कहा यह महिलाओं की इच्छाशक्ति और लग्न शीलता का प्रतीक है कि आज शहरी महिलाओं के साथ-साथ गांव की महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी होकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

भास्कर न्यूज| झज्जर

झज्जरके पंचायत भवन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से संचालित सिलाई केंद्रों के प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी मेहनत लगन से तैयार कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. रजनी खरे ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं कुशल मार्गदर्शन के साथ आज स्वावलंबन की ओर अग्रसर हैं। महिलाओं को उचित मार्गदर्शन मिले तो निश्चित तौर पर वे अपना प्रभुत्व दिखा सकती हैं। उन्होंने सिलाई केंद्रों से तीन माह का प्रशिक्षण लेने उपरांत उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में बाल कल्याण परिषद रेडक्रास की मार्फत पूरी तरह से नि:शुल्क प्रशिक्षण महिलाओं छात्राओं को दिया गया। डाॅ. रजनी ने कहा कि इस तीन माह के प्रशिक्षण के दौरान आपने अभी चलना सीखा है लेकिन दौड़ते हुए सफलता की उड़ान अभी बाकी है। उन्होंने मौजूद प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि वे इस प्रकार के केंद्रों से हुनर हासिल करते हुए स्वरोजगार अपना सकती हैं।

उन्होंने इस बेहतर कार्य के लिए जिला बाल कल्याण परिषद जिला रेडक्रास सोसाइटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं लड़कियों को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर रेडक्रास

सोसाइटी के सचिव महेश गुप्ता, सहायक सचिव डोली रानी, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, तहसीलदार झज्जर प्रमोद चहल, कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी मिश्रा मौजूद रहे। इससे पूर्व डाॅ. खरे ने पंचायत भवन परिसर में सिलाई केंद्रों पर तैयार की गई सामग्री का अवलोकन भी किया।

झज्जर. पंचायतभवन में तैयार कपड़ों को देखती डा. रजनी खरे अन्य अिधकारी।