सिलानी में युवक के दांत तोड़े
झज्जर|सिलानी गांवमें दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक के दांत तोड़ दिए गए। पीड़ित विकास का कहना है कि वह अपने घर से कहीं जा रहा था, तब रास्ते में कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोका और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। उसके शरीर में चोट और दांत टूट गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
टूटे दांत दिखाता विकास।