पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मशाला के पास सीवर मरम्मत का कार्य शुरू

धर्मशाला के पास सीवर मरम्मत का कार्य शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर|शहर मेंजनस्वास्थ्य विभाग आखिरकार टूटे हुए सीवर के मेनहोल को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। यादव धर्मशाला के पास टूटा हुआ मेनहोल हादसे का कारण बन सकता था, क्योंकि यहां से रात के समय काफी तेज गति से वाहन निकलते हैं। दुकानदारों ने यहां पर पत्थर रख दिए थे। भास्कर में लोगों की इस समस्या को प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को जनस्वास्थ्य विभाग ने टूटे हुए सीवर को निकालकर इसमें नए सिरे से सीवर का ढक्कन जमाने का काम शुरू किया। लोगों ने इस दिशा में काम शुरू किए जाने से काफी राहत महसूस की है।