- Hindi News
- दुलीना जेल में बनी कैदियों की चौधर झड़प में दो कैदी हुए घायल
दुलीना जेल में बनी कैदियों की चौधर झड़प में दो कैदी हुए घायल
दुलीना जेल में बनी कैदियों की चौधर झड़प में दो कैदी हुए घायल
झज्जर| जिलेकी दुलीना जेल में बंदियों और कैदियों के गुट बन गए हैं। इनमें चौधर को लेकर झड़प होती रहती है। विगत-दिवस भी गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक कैदी घायल हुआ, जबकि कई को गुम चोटें आई। दादरी तोय निवासी विक्रांत पुत्र सुखबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके गांव के सुरेंद्र उर्फ सूंडा पुत्र भगवान सूरज पुत्र करतार ढराना के सिन्नू पुत्र बलवान किसी मामले में झज्जर जेल में 9 दिसंबर को लाए गए, जबकि दादरी तोय के ही अरविंद उर्फ कुक्कू पुत्र राजेंद्र रवि उर्फ लाला पुत्र कूडेराम तथा सुभाष उर्फ बाबा पुत्र सुखबीर हत्या के एक मामले में पहले से ही बंद है। बुधवार को जब सुरेंद्र उसका साथी एक जगह से दूसरी जगह जा रहे थे तो सुभाष ने पीछे से खाना बनाने वाले धारदार कोंचे से सुरेंद्र पर हमला किया। उसी को बचाने के चक्कर में विक्रांत के चेहरे पर कट लग गया। सिन्नू इस मामले में घायल होते-होते बचा। विक्रांत सुरेंद्र को झज्जर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। विक्रांत ने आरोप लगाया कि सुभाष के साथी रवि अन्य ने भी पुरानी रनजिश के चलते इनके साथ मारपीट की। इस संबध में दुलीना पुलिस ने विक्रांत की शिकायत पर सुभाष अन्य के खिलाफ धारा 323, 324 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।