- Hindi News
- 15 दुकानों के चालान, अब नजर पॉलीथिन डीलर्स पर
15 दुकानों के चालान, अब नजर पॉलीथिन डीलर्स पर
नगर पालिका ने शनिवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाते हुए पॉलीथिन का उपयोग करने वाले 15 दुकानदारों के चालान काट दिए। यही नहीं 20 क्विंटल पॉलीथिन भी बरामद कर लीं। अब नपा के निशाने पर पॉलीथिन के डीलर्स रहेंगे।
चेतावनीके बाद भी नहीं माने दुकानदार
नपासचिव राजेश वर्मा ने बताया कि नपा ये अभियान चलाती रहती है। पहले भी क्षेत्र के दुकानदारों को इसके बाबत चेतावनी दी गई थी, लेकिन दुकानदार नहीं मान रहे। लिहाजा शनिवार को धर्म मार्केट और सिलानी गेट पर एकाएक टीम पहुंची और दुकानों की तलाशी लेकर पॉलीथिन जब्त कर ली। टीम में नपा सचिव के अलावा भवन निरीक्षक संदीप, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, विनोद मुकेश शामिल रहे। बताया गया कि अब हर दुकानदार से लगभग 2 हजार रुपए का चालान वसूला जाएगा। यही नहीं एक दुकानदार का अगर दो बार चालान होता है तो इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके तहत उस पर भारी जुर्माने या छह माह की कैद भी हो सकती है।
कटेगा 50 हजार तक
का चालान
नगरपालिका की नजर अब क्षेत्र के उन व्यापारियों पर रहेगी। जिन्होंने पॉलीथिन की डीलरशिप ले रखी है। इनके जरिए ही समूची क्षेत्र में पॉलीथिन सप्लाई होती है। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर छापा मारा जाएगा। इनके 25 से 50 हजार रुपए के बीच चालान काटा जाएगा।
पाॅलीिथन का जब्त किया स्टाक।